हत्यारोपित चचेरे देवर का किया चालान
जागरण संवाददाता जौनपुर शहर कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपित चचेरे देवर का मंगलवार को चाला
जागरण संवाददाता, जौनपुर: शहर कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपित चचेरे देवर का मंगलवार को चालान कर दिया। उसने बच्चों के विवाद में भाभी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद आत्महत्या के इरादे से फिनायल पी लिया था। पुलिस कस्टडी में उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था।
बल्लोच टोला (सिपाह) में शनिवार की दोपहर आशा देवी (32) घर में पांच साल की बेटी के साथ थी। उसके दो छोटे बेटे घर के बाहर खेल रहे थे। पति दशरथ बिद अपनी मां लालती देवी के साथ राशन लेने कांशीराम सामुदायिक कालोनी सिद्दीकपुर गया था। उसी समय घर के बगल में रहने वाला चचेरा देवर राम आधार बिद घर में घुस गया। उसने पिटाई करने के बाद गला घोंटकर आशा को मौत के घाट उतार दिया। घटना से डरी-सहमी पुत्री के शोर मचाने पर पड़ोसी दौड़े तो राम आधार भाग गया और घर में फिनायल पी लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस कस्टडी में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतका के पति की तहरीर पर नामजद आरोपित के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार मिश्र, सिपाह पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र पांडेय व उनके हमराहियों ने राम आधार को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद मंगलवार को आरोपित का चालान कर दिया। अदालत ने आरोपित को जेल भेज दिया। मालूम हो कि घटना के करीब दस दिन पहले दशरथ व राम आधार के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। इसी रंजिश में उसने आशा देवी को मारा।