जहरखुरानों ने सीआरपीएफ के जवान को लूटा
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गया। शुक्रवार की रात जवान भंडारी स्टेशन (जौनपुर जंक्शन) पर बेहोशी की हालत में मिला। आरपीएफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गया। शुक्रवार की रात जवान भंडारी स्टेशन (जौनपुर जंक्शन) पर बेहोशी की हालत में मिला। आरपीएफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान ट्रेन में जहरखुरानी का शिकार हो गया। शुक्रवार की रात जवान भंडारी स्टेशन (जौनपुर जंक्शन) पर बेहोशी की हालत में मिला। आरपीएफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन में जवान को अचेत देख कुछ लोगों ने स्टेशन पर उतारकर रैन बसेरा में पहुंचा दिया। शनिवार की सुबह होश आने पर शीतला चौकिया मंडी समिति में पहुंचकर उसने लोगों को आपबीती बताई। भुक्तभोगी राजेश कुमार यादव निवासी गाजियाबाद मेघालय में जनरल ड्यूटी पर तैनात है। वहां से नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस से वह 22 जनवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्टेशन होते हुए गाजीपुर अपने मित्र राम बहादुर राम के घर पहुंचा। वहां से शुक्रवार की शाम गाजियाबाद घर जाने के लिए सुहेलदेव एक्सप्रेस में सवार हुआ था। उसके मुताबिक औड़िहार जंक्शन पर ट्रेन रुकी तो उसने लिट्टी-चोखा खरीदकर खाया। इसके बाद अचेत हो गया। जहरखुरान उसका 42 हजार रुपये मूल्य का आइफोन, लैपटाप आदि सामान लूट ले गये। कुछ लोगों ने उसे घर जाने के लिए चंदा जुटाकर आर्थिक मदद की। आरपीएफ में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने के बाद जवान घर चला गया।