Move to Jagran APP

कर्मयोगी जननायक कर्पूरी ठाकुर को किया याद

बिहार के पूर्व मंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर शुक्रवार को जिले में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कर्मयोगी व जन नायक बताया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने उनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि वे ऐसे महान नेता थे जिनको कर्मयोगी जननायक कहा गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 07:58 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 07:58 PM (IST)
कर्मयोगी जननायक कर्पूरी ठाकुर को किया याद
कर्मयोगी जननायक कर्पूरी ठाकुर को किया याद

जागरण संवाददाता, जौनपुर: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर शुक्रवार को जिले में विविध कार्यक्रम हुए। इस मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कर्मयोगी व जन नायक बताया।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने उनकी जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि वे ऐसे महान नेता थे जिनको कर्मयोगी जननायक कहा गया। वे देश के पहले अति पिछड़े वर्ग के मुख्यमंत्री हुए जो पूरा जीवन शोषित एवं वंचित की लड़ाई लड़ते रहे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव, यशवंता यादव, श्याम बहादुर पाल, निवर्तमान जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, रूखसार अहमद, राजन यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा तारापुर स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। डा. सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ नेता रघुनाथ यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव, सुनील सिंह, महेन्द्र विश्वकर्मा, सुनील दुबे सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

बदलापुर कस्बा स्थित रामजानकी मंदिर सरोखनपुर परिसर में भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के तत्वावधान में धूमधाम से हुआ। मुख्य अतिथि असिस्टेंट प्रोफेसर वनस्पति विज्ञान विभाग बीएचयू डा. राजेश शर्मा ने कहा कि समाज के दबे-कुचले लोगों को सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने में जननायक कर्पूरी ठाकुर की त्याग तपस्या से प्रेरणा लेने की जरूरत है। समिति के संस्थापक अजय शर्मा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के दिशा में आवाज बुलंद किया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे संगठन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि जननायक से सीख लेने की जरूरत है। संचालन सुरेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर सालिग राम शर्मा, रवींद्र शर्मा, शार्दूल सम्राट सिंह, मनोज शर्मा, अजय शर्मा, शैलेष शर्मा, विनोद, गुड्डू शर्मा, राम अधार शर्मा आदि उपस्थित रहे। जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति ने किया रक्तदान

जफराबाद: जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति जौनपुर के तत्वावधान में इनकी जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर जिला चिकित्सालय में संगठन द्वारा रक्तदान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा डा.विनोद कुमार शर्मा ने रक्तदान कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। इस मौके पर अस्पताल में मरीजों में फल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष नवीन शर्मा, राकेश शर्मा, प्रधान महासचिव सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.