Move to Jagran APP

Machhlishahar Loksabha Result : मछलीशहर लोकसभा से भाजपा के बीपी सरोज जीते

मछलीशहर सुरक्षित लोकसभा सीट पर भाजपा के बीपी सरोज 181 मतों से जीत गए हैं लेकिन बसपा उम्मीदवार टी राम ने अवैध किये गए 200 मतों को अपना बताते हुये पेंच फंसा दिया।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:38 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 10:10 AM (IST)
Machhlishahar Loksabha Result : मछलीशहर लोकसभा से भाजपा के बीपी सरोज जीते
Machhlishahar Loksabha Result : मछलीशहर लोकसभा से भाजपा के बीपी सरोज जीते

जौनपुर, जेएनएन। मछलीशहर सुरक्षित लोकसभा सीट पर भाजपा के बीपी सरोज 181 मतों से जीत गए हैं, लेकिन बसपा उम्मीदवार टी राम ने अवैध किये गए 200 मतों को अपना बताते हुये पेंच फंसा दिया है। इसी आरोप प्रत्यारोप के बीच परिणाम रात आठ बजे के बाद घोषित करने में काफी विलंब हुआ। हालांकि मछलीशहर से भाजपा के बीपी सरोज रात दस बजे तक निर्वाचित घोषित कर दिए गए।

loksabha election banner

गुरुवार को रात दस बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होते ही लोकसभा मछलीशहर को नया सांसद मिल गया है। हालांकि अवैध घोषित किए गए मतों को लेकर काफी पेंच भी फंसा हुआ है। मछलीशहर लोकसभा सीट के लिए छठवें चरण में 12 मई को 53.54 फीसद मतदान हुआ था। लोकसभा 2014 के चुनाव में भाजपा के राम चरित्र निषाद ने 23 फीसद मत हासिल किया था। 

-----------------------

जानिए कब क्‍या आया परिणाम

8 बजे : मछलीशहर सुरक्षित लोकसभा सीट पर भाजपा के बीपी सरोज को 181 मतों से जीत गए हैं, लेकिन बसपा उम्मीदवार टी राम ने अवैध किये गए 200 मतों को अपना बताते हुये पेच फंसा दिया है। इसी आरोप प्रत्यारोप के बीच परिणाम करीब दो घण्टे से रुका हुआ है

7.00 :  मछलीशहर लोकसभा चुनाव के हार-जीत के नजदीकी अंतर को देखते हुए गठबंधन पार्टियों के काफी समर्थक चौकियां चौराहे पर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद  चौकियां चौराहे पर नारेबाजी कर रहे लोगों को भगा दिया। चौराहे की सभी दुकानों को बंद करने का निर्देश दिया गया। जमे भीड़ क़ो लाठियां भाजते हुए पुलिस ने दूर किया। पुलिस बल को देखकर दुकानदारों ने दुकान को बंद कर दिया। चौकिया चौराहे पर पुलिस बल के जवानों को तैनात कर दिया गया है।

5.30 बजे : भाजपा को 479688 मत और बसपा को 479668 मत हासिल हुए हैं। इस प्रकार यहां से भाजपा 20 वोट से आगे चल रही है।

5.15 बजे : मतगणना के 24 वें राउंड में बसपा- 445262, भाजपा- 443286, जनाधिकार पार्टी को 7003 मत मिला है। यहां से बसपा 1976 वोट से आगे चल रही है।

4.15 बजे : मतगणना के 21 वें चरण में बसपा को 428427, भाजपा को 424193, जनाधिकार को 6709 मिला है। जबकि यहां पर बसपा 4234 वोट से आगे चल रही है।

3.30 बजे : 18 राउंड में बीजेपी को 385212 मत और बसपा को 388546 मत मिले हैं। इस लिहाज से बसपा यहां भाजपा से महज 3334 मतों से आगे है। 

3 बजे : बसपा के टी राम को 358918 मत मिले जबकि भाजपा के वीपी सरोज को 353597 वोट मिले। जनाधिकार पार्टी के उम्मीदवार को 5583 मत मिले। इस तरह बसपा यहां पर भाजपा से अब 5321 मतों से आगे है।

2.45 बजे : बसपा के टी राम को 325564 मत मिले जबकि भाजपा के वीपी सरोज को 311827 वोट मिले। जनाधिकार पार्टी के उम्मीदवार को 49 74 मत मिले। इस तरह बसपा भाजपा से 13737 मतों से आगे।

2.30 बजे : बसपा के टी राम को 293182 मत मिले जबकि भाजपा के वीपी सरोज को 276413वोट मिले। जनाधिकार पार्टी के उम्मीदवार को 4402 मत मिले। इस तरह बसपा भाजपा से 16769 मतों से आगे।

2 बजे : बसपा के टी राम को 276588 मत मिले जबकि भाजपा के वीपी सरोज को 259029वोट मिले। जनाधिकार पार्टी के उम्मीदवार को 4132मत मिले। इस तरह बसपा भाजपा से 17559मतों से आगे।

12.30 बजे : बसपा के टी राम को 177158 मत मिले जबकि भाजपा के वीपी सरोज को 154831वोट मिले। जनाधिकार के उम्मीदवार को 2572 मत मिले। इस तरह बसपा यहां भाजपा से 22327 मतों से आगे है।

12.15 बजे : बसपा के टी राम को 160210 मत मिले जबकि भाजपा के वीपी सरोज को 142475 वोट मिले। जनाधिकार के उम्मीदवार को 2396 मत मिले। इस तरह बसपा भाजपा से 17735 मतों से आगे।

12 बजे : मछलीशहर से बसपा के टी राम को 142061 मत मिले जबकि भाजपा के वीपी सरोज को 132088 वोट मिले। जनाधिकार के उम्मीदवार को 2202 मत मिले। इस तरह बसपा भाजपा से 10973 मतों से आगे

10.45 बजे: चौथे चक्र की मतगणना के बाद भाजपा के बी.पी सरोज को 56010, बसपा प्रत्याशी टी राम को 52500 तथा जनअधिकार पार्टी के प्रत्याशी अमर नाथ को 884 वोट मिले। इस तरह भाजपा यहां बसपा से 3510 वोट से आगे चल रही है।

9:30 बजे : मछलीशहर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज गठबंधन प्रत्याशी टी. राम से 1441 वोट से आगे। बसपा के टी राम 13167, भाजपा के बीपी सरोज को 14064 को वोट मिले।

जौनपुर में पत्रकारों को अंदर जाने से रोका, पुलिस से नोकझोंक

मतगणना स्थल में जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को अंदर न जाने देने से जिले के पत्रकार आक्रोशित हो गए। मतगणना शुरू होने के एक घंटे बाद भी जब रुझान नही मिला तो लोग मुख्यद्वार पर ही धरने पर बैठ गए।मीडिया सेंटर बनाकर जिला प्रशासन ने मीडिया को बाहर ही रोक दिया। मीडिया सेंटर से बाहर निकलकर वो मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उनको समझाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय बाहर आये। उन्होंने कहा कि अभी प्रेक्षक से बात कर आप की समस्याओं का हल निकाला जाएगा।

2014 मछलीशहर लोकसभा परिणाम : चुनाव में राम चरित्र निषाद भाजपा की ओर से प्रत्याशी थे जिन्‍होंने 438210 मत पाकर जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे स्‍थान पर बसपा की ओर से बीपी सरोज ने 266055 मत हासिल किया था वहीं तीसरे स्‍थान पर सपा के तुफानी सरोज ने 191387 मत हासिल किया था।

मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र -74

1845484
कुल मतदाता
1027983  कुल पड़े मत
983037 कुल पुरुष मतदाता
509688 कुल पुरुष मत पड़े
862357 कुल महिला मतदाता
518294 कुल महिला मत पड़े
90 कुल अन्य मत
1 कुल अन्य पड़े मत
55.7 फीसद कुल पड़ा मत

मछलीशहर लोकसभा प्रत्‍याशी : मछलीशहर लोकसभा से कुल 15 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में थे। यहां से भाजपा से बीपी सरोज, बसपा से त्रिभुवन राम, जन अधिकार पार्टी से डा.अमरनाथ पासवान, महामुक्ति दल, गरीब राष्ट्रीय समाज पक्ष चंचल कुमार, भारतीय मानव समाज पार्टी जितेंद्र, पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी दशरथ, काशीराम बहुजन दल प्रत्याशी दीपचंद राम, भारत प्रभात पार्टी नंदलाल, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया बृजेश कुमार, सजग समाज पार्टी राजकेशर, सुहेलदेव भासपा राजनाथ, मौलिक अधिकार पार्टी राम नरेश चुनावी मैदान में हैं वहीं गंगाराम और दीप कुमार ’नन्हे’ निर्दलीय प्रत्‍याशी के तौर पर चुनावी मैदान में थे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.