Move to Jagran APP

Jaunpur Loksabha Result : जौनपुर लोकसभा सीट बसपा के श्याम सिंह यादव ने जीती

लोकसभा जौनपुर से बसपा के श्याम सिंह यादव ने भाजपा सांसद केपी सिह को 80814 मतों से पराजित कर जीत हासिल की।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:37 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 10:11 AM (IST)
Jaunpur Loksabha Result : जौनपुर लोकसभा सीट बसपा के श्याम सिंह यादव ने जीती
Jaunpur Loksabha Result : जौनपुर लोकसभा सीट बसपा के श्याम सिंह यादव ने जीती

जौनपुर, जेएनएन। लोकसभा जौनपुर से बसपा के श्याम सिंह यादव ने भाजपा सांसद केपी सिह को 80754 मतों से पराजित कर आखिरकार जीत हासिल की। श्याम सिंह यादव को कुल 520046 मत जबकि केपी सिंह को 439292 मत मिले। इस तरह गठबंधन के प्रत्‍याशी श्याम सिंह यादव ने जौनपुर लोकसभा से जीत हासिल कर ली। 

loksabha election banner

गुरुवार रात आठ बजे तक चुनाव परिणाम घोषित होते ही लोकसभा जौनपुर को नया सांसद मिल गया। जौनपुर लोकसभा सीट के लिए छठवें चरण में 12 मई को 55.16 फीसद मतदान हुआ था। जबकि भाजपा की ओर से प्रत्‍याशी पिछले लोकसभा चुनाव में कृष्‍ण प्रताप सिंह ने कुल 19 फीसद मत प्राप्‍त्‍ किया था।

--------------------

जानिए कब क्‍या आया परिणाम

8.15 बजे : जौनपुर लोकसभा सीट पर बसपा के श्याम सिंह यादव ने भाजपा सांसद केपी सिह को 80814 मतों से पराजित किया। श्याम को 520046 मत जबकि केपी सिंह को 439292 मत मिले। इस तरह गठबंधन के श्याम सिंह निर्वाचित घोषित हुए।

5.15 बजे : मतगणना के 24 वें राउंड में बसपा- 442299, भाजपा- 375395, कांग्रेस- 23685 मत मिले हैं। वहीं यहां से बसपा 66904 वोट से आगे चल रही है।

4.15 बजे : 21 में राउंड में बसपा को 399681 मत, भाजपा को 329305 मत, कांग्रेस को 20356 मत मिले हैं। वहीं बसपा 70376 वोट से आगे चल रही है।

3 बजे : बसपा के श्याम सिंह यादव को 308210 वोट मिले। भाजपा के केपी सिंह को 248832 और कांग्रेस के देवव्रत को 15391 मत मिले। इस तरह भाजपा से बसपा 59378 वोट से आगे।

2.45 बजे : बसपा के श्याम सिंह यादव को 271518 वोट मिले। भाजपा के केपी सिंह को 219087 और कांग्रेस के देवव्रत को 13755 मत मिले। इस तरह भाजपा से बसपा 52431 वोट से आगे।

2.30 बजे : बसपा के श्याम सिंह यादव को 258175 वोट मिले। भाजपा के केपी सिंह को 211396 और कांग्रेस के देवव्रत को 13272 मत मिले। इस तरह भाजपा से बसपा 46779वोट से आगे।

2 बजे : बसपा के श्याम सिंह यादव को 233351 वोट मिले। भाजपा के केपी सिंह को 194015 और कांग्रेस के देवव्रत को 12313 मत मिले। इस तरह भाजपा से बसपा 39336 वोट से आगे है।

12.30 बजे : बसपा के श्याम सिंह यादव को 133408 वोट मिले। भाजपा के केपी सिंह को 118299 और कांग्रेस के देवव्रत को 7566 मत मिले। इस तरह भाजपा से बसपा 15109 वोट से आगे।

12.15 बजे : बसपा के श्याम सिंह यादव को 121148 वोट मिले। भाजपा के केपी सिंह को 108210 और कांग्रेस के देवव्रत को 7093 मत मिले। इस तरह भाजपा से बसपा 12938 वोट से आगे।

12 बजे : जौनपुर लोकसभा से बसपा के श्याम सिंह यादव को 1002040 वोट मिले। भाजपा के केपी सिंह को 87099 और कांग्रेस के देवव्रत को 5596 मत मिले। इस तरह भाजपा से बसपा 13141 वोट से आगे।

10.40 बजे : तीसरे चक्र की मतगणना के बाद बसपा के श्याम सिंह यादव को 38674 मत, भाजपा प्रत्याशी के. पी. सिंह को 32989 तथा कांग्रेस प्रत्याशी देवव्रत को 2500 वोट मिले हैं। इस तरह बसपा भाजपा से 5685 वोट से आगे चल रही है।

10:30 बजे : दूसरे चक्र की मतगणना के बाद बसपा के श्याम सिंह यादव को 29770 भाजपा प्रत्याशी के. पी. सिंह को 28878 तथा कांग्रेस प्रत्याशी देवव्रत को 2203 वोट मिले। इस तरह बसपा यहां पर भाजपा से 1399 वोट से आगे चल रही है।

जौनपुर में पत्रकारों को अंदर जाने से रोका, पुलिस से नोकझोंक

मतगणना स्थल में जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को अंदर न जाने देने से जिले के पत्रकार आक्रोशित हो गए। मतगणना शुरू होने के एक घंटे बाद भी जब रुझान नही मिला तो लोग मुख्यद्वार पर ही धरने पर बैठ गए।मीडिया सेंटर बनाकर जिला प्रशासन ने मीडिया को बाहर ही रोक दिया। मीडिया सेंटर से बाहर निकलकर वो मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उनको समझाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय बाहर आये। उन्होंने कहा कि अभी प्रेक्षक से बात कर आप की समस्याओं का हल निकाला जाएगा।

 

2014 जौनपुर लोकसभा परिणाम : चुनाव में कृष्‍ण प्रताप भाजपा की ओर से प्रत्याशी थे जिन्‍होंने 367149 मत पाकर जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे स्‍थान पर बसपा की ओर से सुभाष पांडेय ने 220839 मत हासिल किया था वहीं तीसरे स्‍थान पर सपा के पारसनाथ यादव ने 180003 मत हासिल किया था।

जौनपुर लोकसभा क्षेत्र- 73

1866398

कुल मतदाता
1036498  कुल पड़े मत
989530  कुल पुरुष मतदाता
519010 कुल पुरुष मत पड़े
876773  कुल महिला मतदाता
517461 कुल महिला मत पड़े
95 कुल अन्य मतदाता
21 कुल अन्य पड़े मत
55.53 फीसद कुल पड़ा मत

जौनपुर लोकसभा प्रत्‍याशी : जौनपुर लोकसभा सीट से कुल बीस प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में थे। यहां से भाजपा से कृष्ण प्रताप सिंह, कांग्रेस से देवब्रत मिश्रा,  बसपा से श्याम सिंह यादव, मौलिक अधिकार पार्टी प्रत्याशी अजय कुमार शर्मा, हम सबकी पार्टी से अनिल, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया(कम्युनिस्ट) पार्टी कामरेड अशोक कुमार खरवार, सुहेलदेव भासपा बृजेश कुमार, वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल नवीन, राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल प्रत्याशी मोतीउद्दीन, राष्ट्रीय समाज पक्ष राजेश कुमार, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी रुकमणी देवी, अंडमान एंड निकोबार जनता पार्टी विनोद कुमार, नेशनलिस्ट जनशक्ति पार्टी विशोक, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) संगीता देवी, राष्ट्रीय जन गौरव पार्टी प्रत्याशी सुनील कुमार, भारत प्रभात पार्टी श्यामलाल हिंदुस्तान निर्माण दल से शेषमणि मौर्य चुनावी मैदान में हैं। दूसरी ओर अशोक कुमार, प्रदीप कुमार पांडेय माधवेंद्र पुष्कर सिंह निर्दल प्रत्‍याशी के तौर पर मैदान में थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.