मंदिर में बदमाशों का तांडव, महिलाओं को मारपीट कर छीने गहने
क्षेत्र के गोमतेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को बदमाशों ने जमकर तांडव किया। विवाह में शामिल होने आई महिलाओं को जमकर मारा-पीटा और गहने छीन लिए। इसके बाद पत्थरबाजी करते हुए आरोपित भाग निकले। दिन-दहाड़े हुई वारदात से दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
जासं, केराकत (जौनपुर): क्षेत्र के गोमतेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। विवाह में शामिल होने आयी महिलाओं को जमकर मारा-पीटा और गहने छीन लिये। इसके बाद पत्थरबाजी करते हुए आरोपित भाग निकले। दिनदहाड़े हुई वारदात से दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
गोमतेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को दो शादियां थीं। दूसरी शादी प्रियंका निवासी भौरा के साथ मदन निवासी बसनी जिला वाराणसी के साथ हो रही थी। पहली शादी के बाद मंदिर के पहली मंजिल पर रजाई व गद्दा नीचे फेंकने लगे, जिस पर दूसरी शादी के लिए नीचे बैठे लोगों ने आपत्ति की तो उस समय तो वह लोग चले गए। आरोप है कि करीब आधे के घंटे बाद 10-12 की संख्या में आए बदमाशों ने एक कमरे में बैठी महिलाओं को मार-पीटकर गहने छीनने लगे। गहने छीनने से कुछ महिलाओं को कान से खून भी बहने लगा। आवाज सुनकर जब पुरुष आगे आए तो बदमाशों ने पत्थरबाजी करते हुए भाग निकले। बदमाशों ने बीनू का हार, संजू देवी का कान की बाली, लक्ष्मी का मंगलसूत्र, गुंजा देवी का हार व कान की बाली छीन लिया। कान की बाली छीनते समय महिलाओं के कान से खून गिरने लगा। वहीं बदमाशों द्वारा चलाए गये पत्थर से महेश, विनय, विकास व विकास घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने डायल-112 नंबर पर सूचना दी। कोतवाल बिद कुमार और एसएसआइ हरि प्रकाश अपने हमराहियों के साथ पहुंचे और घटना की छानबीन की लेकिन सभी बदमाश भाग निकले। विवाह में वीडियो कैमरा की रिकार्डिग के आधार पर पुलिस बदमाशों का पता लगा रही है।