नसीम अख्तर बने लायंस क्लब सूरज के अध्यक्ष
जागरण संवाददाता जौनपुर नसीम अख्तर लायंस क्लब जौनपुर सूरज के सत्र 2020-21 के अध्यक्ष चुने गए। क
जागरण संवाददाता, जौनपुर: नसीम अख्तर लायंस क्लब जौनपुर सूरज के सत्र 2020-21 के अध्यक्ष चुने गए। कोविड-19 के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए आयोजित बैठक में नए सत्र के लिए पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। पूर्व अध्यक्ष ईश्वर चंद्र मोदनवाल ने अध्यक्ष पद के लिए नसीम अख्तर के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति पारित कर दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने आभार जताते हुए कहा कि क्लब ने जो दायित्व मुझे सौंपा है, उसे पूरे समर्पण से निभाऊंगा। उन्होंने आनन्द स्वरूप को सचिव व विशाल यादव को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक में क्लब के पूर्व अध्यक्ष त्रिपुंड भास्कर मौर्य, संतोष साहू बच्चा, संतोष मौर्य, अरुण सिंह, राजेंद्र खत्री, अरविद जायसवाल, पूर्व सचिव सुशील स्वामी, पूर्व कोषाध्यक्ष समीर दुबे, विकास साहू विक्की आदि मौजूद थे।