एमएससी-एजी सेमेस्टर परीक्षा आठ से
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एमएससी-एजी 2020-21 की सेमेस्टर परीक्षाएं आठ फरवरी से होंगी। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 07:46 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 07:46 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर) : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एमएससी-एजी 2020-21 की सेमेस्टर परीक्षाएं आठ फरवरी से होंगी। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की एमएससी कृषि संस्थागत छात्रों के सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जिसमें एमएससी एजी द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जाएंगी। यह परीक्षाएं सुबह नौ से 12 के बीच होंगी। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि कृषि परीक्षा की सभी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दी गई है। परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें