मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डा. प्रदीप सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होना होगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 06:57 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 06:57 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जौनपुर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष डा. प्रदीप सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होना होगा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर गत कई वर्षो से मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक महज आश्वासन के अलावा कुछ नहीं हुआ। इसे लेकर शुक्रवार को पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक भी हुई, जिसमें भविष्य की तैयारियों पर मंथन किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें