प्रोफेसर वंदना राय को मिशन शक्ति ने किया सम्मानित
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति की ओर से सोमव
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 05:51 PM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 05:51 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जौनपुर : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति की ओर से सोमवार को परिसर की वरिष्ठ प्रोफेसर वंदना राय को सम्मानित किया गया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तीन शिक्षकों ने विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इन वैज्ञानिकों की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए और एलसेवियर बीवी के जारी विश्व के शीर्ष दो फीसद वैज्ञानिकों की सूची में इन शिक्षकों को स्थान मिला है। मिशन शक्ति की संयोजक डाक्टर जाह्नवी श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें