दस लीटर अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने दस लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 07:48 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 07:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जौनपुर : मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने दस लीटर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सदानंद राय व एसआइ अजय प्रकाश पांडेय सोमवार की रात हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। पहलवान बाबा पुलिया के पास गैलन लिए संदिग्ध स्थिति में खड़ा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर धर दबोचा। तलाशी में गैलन से दस लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपित सत्य नारायण निवासी सतहरिया का आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें