Move to Jagran APP

पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कई की थानेदारी छिनी

एक पखवाड़े पूर्व कार्यभार संभालने वाले एसपी विपिन कुमार मिश्र ने जिला पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। रविवार की देर रात किए गए तबादले में कई निरीक्षकों व उप निरीक्षकों की थानेदारी छिन गई। चार पुलिस चौकियों के प्रभारियों को रुतबा बढ़ाकर थानेदार बना दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि यह फेरबदल जिला पुलिस प्रशासन को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए किए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jul 2019 10:58 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 06:26 AM (IST)
पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कई की थानेदारी छिनी
पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कई की थानेदारी छिनी

जागरण संवाददाता, जौनपुर: एक पखवाड़े पूर्व कार्यभार संभालने वाले एसपी विपिन कुमार मिश्र ने जिला पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। रविवार की देर रात किए गए तबादले में कई निरीक्षकों व उप निरीक्षकों की थानेदारी छिन गई। चार पुलिस चौकियों के प्रभारियों को रुतबा बढ़ाकर थानेदार बना दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि यह फेरबदल जिला पुलिस प्रशासन को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए किए गए हैं।

loksabha election banner

एसपी के पीआरओ निरीक्षक पवन उपाध्याय शहर के नए कोतवाल तैनात किए गए हैं। कोतवाल निरीक्षक श्रीप्रकाश गुप्ता को यूपी-100 का प्रभारी बना दिया गया है। इसके अलावा किए गए तबादले इस प्रकार हैं। कहां से कहां को। निरीक्षकगण सुनील दत्त प्रभारी केराकत कोतवाली-प्रभारी एएचटीयू, सत्य प्रकाश सिंह थानाध्यक्ष बदलापुर-मीडिया सेल, त्रिवेणी लाल सेन थानाध्यक्ष महराजगंज-प्रभारी मीडिया सेल, जगदीश कुशवाहा थानाध्यक्ष खेतासराय-पीआरओ एसपी, हरिनाथ भारती मीडिया सेल-थानाध्यक्ष सिगरामऊ, विजय कुमार चौरसिया थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर- थानाध्यक्ष सरपतहां, विनोद कुमार मिश्रा मीडिया सेल-थानाध्यक्ष रामपुर, बिद कुमार वाचक पुलिस अधीक्षक- कोतवाल केराकत, श्यामदास वर्मा निरीक्षक अपराध थाना मुंगराबादशाहपुर-थानाध्यक्ष सुरेरी, राजेश यादव पीआरओ एसपी-थानाध्यक्ष बदलापुर। उप निरीक्षणगण अरविद यादव थानाध्यक्ष बक्शा-प्रभारी डीसीआरबी, बालेंद्र यादव थानाध्यक्ष मीरगंज-पीआरओ एसपी, अगम दास वरिष्ठ एसएसआइ थाना खुटहन-प्रभारी स्वाट क्राइम ब्रांच, पन्ने लाल थानाध्यक्ष रामपुर-थानाध्यक्ष सिकरारा, राज नारायण प्रभारी चौकी धनियामऊ-थानाध्यक्ष नेवढि़या, शशिचंद्र चौधरी थानाध्यक्ष सरपतहां-थानाध्यक्ष बक्शा, कृष्ण कुमार गुप्ता प्रभारी चौकी बजरंग नगर थाना चंदवक- थानाध्यक्ष मीरगंज, अरुण मिश्रा प्रभारी चौकी थानागद्दी केराकत-थानाध्यक्ष महराजगंज, विजय प्रताप सिंह टीएसआइ-थानाध्यक्ष खेतासराय व सुरेश कुमार सिंह प्रभारी चौकी बीवीगंज कोतवाली शाहगंज-थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.