Move to Jagran APP

कच्चे घर की दीवार ढही, मलबे में दबने से तीन लोग घायल

पौंहा गांव में गुरुवार की रात कच्चे घर की दीवार ढहने से मलबे में दबने से तीन लोग घायल हो गए। चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 06:07 PM (IST)Updated: Fri, 27 Dec 2019 06:07 PM (IST)
कच्चे घर की दीवार ढही, मलबे में दबने से तीन लोग घायल
कच्चे घर की दीवार ढही, मलबे में दबने से तीन लोग घायल

जागरण संवाददाता, मछलीशहर (जौनपुर): पौंहा गांव में गुरुवार की रात कच्चे घर की दीवार ढहने से मलबे में दबने से तीन लोग घायल हो गए। चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई।

loksabha election banner

उक्त गांव निवासी फूलचंद गौतम के पुराने कच्चे घर की दीवार रात करीब 12 बजे उस समय ढह गई जब पूरा कुनबा गहरी नींद में था। मलबे में दब जाने से मंजू देवी (40) पत्नी मानिक चंद, रागिनी (9) पुत्री संजय व मनीषा (20) पुत्री संजय कुमार घायल हो गईं। लोगों की चीख-पुकार सुनकर जुटे आस-पास के लोगों ने मलबे में दबे लोगों और मवेशियों को बाहर निकाला। मलबे में दबे पांच मवेशियों दो बकरी, दो बकरे व एक पड़िया की मौत हो चुकी थी। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना की सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई है। खबर लिखे जाने तक राजस्व कर्मी मौका मुआयना करने नहीं आए हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता दिए जाने का आग्रह किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.