Move to Jagran APP

Jaunpur Weather Update : जौनपुर में सर्द हवाओं से पारा लुढ़ककर छह डिग्री तक पहुंचा

कई दिनों बाद कोहरे का घनत्व काफी अधिक होने दृश्यता न होने के कारण आवागमन में खासी परेशानी हुई। सुबह सूरज की किरणें धरती पर उतरने के लिए संघर्ष करती रहीं। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Abhishek sharmaEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 09:28 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 09:28 AM (IST)
Jaunpur Weather Update : जौनपुर में सर्द हवाओं से पारा लुढ़ककर छह डिग्री तक पहुंचा
सर्द हवाओं का जोर थमने के साथ ही गुरुवार की सुबह कोहरे की चादर से आसमान ढंका रहा।

जौनपुर, जौनपुर। मौसम में हर दिन परिवर्तन हो रहा है। सर्द हवाओं का जोर थमने के साथ ही गुरुवार की सुबह कोहरे की चादर से आसमान ढंका रहा। आंशिक बादल भी छाए रहे। तापमान लुढ़ककर 6 डिग्री तक आ गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ व पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से पुनः शीतलहर  कहर बरपाने के आसार हैं।

loksabha election banner

कई दिनों बाद कोहरे का घनत्व काफी अधिक होने दृश्यता न होने के कारण आवागमन में खासी परेशानी हुई। सुबह सूरज की किरणें धरती पर उतरने के लिए संघर्ष करती रहीं। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि गुरुवार की सुबह 7 बजे तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा पश्चिमोत्तर से 7 किमी / घंटा  की रफ्तार से चल रही हैं। इसके सापेक्ष आर्द्रता 94 फीसद रही।

इसके साथ ही 10:00 बजे 15 डिग्री सेल्सियस, 12:00 बजे 17 डिग्री और 4 बजे तक 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। शाम पांच बजे के बाद सूरज की किरणों के मद्धिम पड़ने के साथ ही पारे के गिरने का क्रम शुरू हो जाएगा। रात 12 बजे पुनः 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इसके बाद पारा पुनः गिरने लगेगा। पहाड़ों पर कई दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण आगामी दिनों में जनपद शीतलहर की चपेट में आने के आसार हैं। तापमान गिरने के साथ ही कोहरे के भी प्रकोप संकट पैदा करेगा। कृषि वैज्ञानिकों ने अनुसार यह मौसम रबी फसलों के लिए काफी फायदेमंद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.