jaunpur City Weather Update : धुंध के बीच खिली धूप से बढ़ा तापमान, मिली राहत
बुधवार कोहरे की धुंध के बीच खिली धूप से तापमान बढ़ गया। इससे ठंड से भी थोड़ी राहत मिली। बुधवार की सुबह सूर्य के उदय होने के बाद तापमान तो बड़ा लेकिन कोहरे की धुंध के साथ ही हल्की सर्द हवाओं के चलने से सिहरन महसूस होती रही।
जौनपुर, जेएनएन। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के क्रम में बुधवार कोहरे की धुंध के बीच खिली धूप से तापमान बढ़ गया। इससे ठंड से भी थोड़ी राहत मिली। मंगलवार की रात का तापमान जहां 12 डिग्री दर्ज किया गया वहीं धूप खिलते ही 7 बजे 14 डिग्री पर और 8 बजे 15 डिग्री पर पारा पहुंच गया।
बुधवार की सुबह सूर्य के उदय होने के बाद तापमान तो बड़ा, लेकिन कोहरे की धुंध के साथ ही हल्की सर्द हवाओं के चलने से सिहरन महसूस होती रही। कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि बुधवार की सुबह 8 बजे तक तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा पश्चिमोत्तर से 9 किमी / घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। 9 बजे तक तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही 10 बजे 19 डिग्री सेल्सियस, 11 बजे 20 डिग्री और 3 बजे तक 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। इसके साथ ही 4 बजे के बाद सूरज की किरणों के मद्धिम पड़ने के साथ ही पारे के गिरने का क्रम शुरू हो जाएगा। जो रात 12 बजे तक 11-12 डिग्री सेल्सियस पर आने का अनुमान है।