Move to Jagran APP

सुबह छह बजे तक जारी रहेगा जनता क‌र्फ्यू

पीएम मोदी की तरफ आम लोगों से जनता कफ्र्यू को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक लागू करने को कहा गया इसकी गंभीरता को देखते हुए शासन समयावधि बढ़ा दी गई। यह रात नौ बजे के बाद भी सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। इसके प्रचार के लिए लाउड स्पीकर से अनाउंसमेंट कराया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2020 07:46 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2020 07:46 PM (IST)
सुबह छह बजे तक जारी रहेगा जनता क‌र्फ्यू
सुबह छह बजे तक जारी रहेगा जनता क‌र्फ्यू

जागरण संवाददाता, जौनपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ आम लोगों से जनता क‌र्फ्यू को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक लागू करने को कहा गया था। हालांकि इसकी गंभीरता को देखते हुए शासन द्वारा समयावधि बढ़ा दी गयी है। यह रात नौ बजे के अलावा सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। इसके प्रचार के लिए लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कराया गया।

loksabha election banner

अपर मुख्य सचिव गृह द्वारा रात नौ बजे के बाद भी सुबह छह बजे तक जनता क‌र्फ्यू लगा रहने का निर्देश दिया गया। इसको लेकर जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने जिले में पालन कराने के लिए निर्देश दिया। व्यापक प्रचार-प्रचार के लिए सभी थानाध्यक्षों द्वारा इसको अपने क्षेत्रों में लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कराया गया। डीएम ने इसके लिए सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी से व्यापक-प्रचार अपने वाहनों से करने को कहा साथ ही सुबह छह बजे तक जनता क‌र्फ्यू सुनिश्चित कराएं। इसका सभी थानाध्यक्ष ड्यूटी के रूप में पालन कराएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.