स्वस्थ हुए दस मरीजों को दी गई छुट्टी, सात मिले नए कोरोना पाजिटिव
जागरण संवाददाता जौनपुर वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए प्रयास जारी ह
जागरण संवाददाता, जौनपुर: वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए प्रयास जारी है। शनिवार को स्वस्थ हुए दस लोगों को जहां अस्पताल से छुट्टी गई वहीं सात नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले। अब जनपद में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 6286 हो गया है, लेकिन राहत की बात यह है कि अब तक 6022 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। गंभीर 94 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सभी ब्लाकों में कैंप लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1314 लोगों का नमूना लिया। लक्षण वाले लोगों व मरीजों के संपर्क में आने वालों का एंटीजन किट से जांच की गई।
गरीबों व असहायों में किया गया कंबल का वितरण
सिकरारा : संस्कृत के प्रख्यात विद्वान डा.मुकुटधारी मिश्र की तीसरी पुण्यतिथि शनिवार को क्षेत्र के टिकरी गांव में मनाई गई। इस दौरान उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। डा. मिश्र के पुत्र द्वय ईश्वरी कुमार व डा.माहेश्वरी ने 150 गरीब व असहायों में कंबल वितरित किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.राकेश मिश्र ने कहा कि डा.मिश्र ने संस्कृत में नए प्रयोगों व साहित्य की नवीन पद्धति से व्याख्या प्रस्तुत कर सहित्यकारों के बीच प्रमुख स्थान बनाया था। संस्कृत जैसी क्लिष्ट भाषा को रोचक ढंग से प्रस्तुत करने में उन्हें महारत हासिल थी। वे विद्वान के साथ परोपकारी व लोकप्रिय समाजसेवी भी थे। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लक्ष्मी नारायण उपाध्याय, गुलाब चंद्र तिवारी, अभयराज उपाध्याय, महेंद्र मिश्र, विजय तिवारी, कृष्णकांत दुबे ने विचार व्यक्त किया। (जासं.)। अभियान चलाकर मतदाताओं को किया जागरूक
नौपेड़वा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नौपेड़वा बाजार में मतदाता जागरूकता के लिए अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने नौपेड़वा मंडल के प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी को मतदाताओं का नाम बूथ लेवल अधिकारी को दिया गया। अभियान में संजीव शर्मा, भूपेश सिंह, सूर्य प्रकाश चौबे, शैलेंद्र दुबे, जनार्दन गोंड़, राजेंद्र प्रसाद यादव शामिल रहे। (जासं.)।