Move to Jagran APP

इनामी सलमान धराया, अज्ञात आरोपितों में 15 चिह्नित

बहुचर्चित भदेठी वर्ग संघर्ष कांड में नामजद फरार चल रहे 17 इनामिया आरोपितों में से एक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अब तक पुलिस नामजद 54 में से 3

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 07:17 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 07:17 PM (IST)
इनामी सलमान धराया, अज्ञात आरोपितों में 15 चिह्नित
इनामी सलमान धराया, अज्ञात आरोपितों में 15 चिह्नित

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): बहुचर्चित भदेठी वर्ग संघर्ष कांड में नामजद फरार चल रहे 17 इनामी आरोपितों में से एक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। अब तक पुलिस नामजद 54 में से 38 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों में से 15 को चिह्नित कर लिया है। बाकी आरोपितों की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। उधर, घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण शांति कायम है। पांचवें दिन भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा और दुकानें बंद रहीं।

loksabha election banner

सरायख्वाजा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य व उनके हमराहियों ने फरार चल रहे आरोपितों में शामिल सलमान को मुखबिर की सूचना पर गांव से गिरफ्तार कर लिया। अब तक नामजद आरोपितों में से 38 पकड़े जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपितों में से 15 को चिह्नित कर सूची जारी कर दी गई है। इस तरह से अब पुलिस को 31 आरोपितों की तलाश है। घटना के बाद से गांव में बनी तनावपूर्ण स्थिति बरकरार है। पांचवें दिन भी गांव की बाजार में दुकानें बंद रहीं। एहतियात के तौर पर पुलिस व पीएसी के जवान गांव में लगातार चक्रमण कर रहे हैं।

मालूम हो कि उक्त गांव में मंगलवार को बकरी व भैंस चराने को लेकर बच्चों के बीच विवाद के बाद मामला शांत हो जाने पर वर्ग विशेष की भीड़ ने लाठी-डंडे से लैस होकर अनुसूचित जाति बस्ती पर धावा बोल दिया था। पिटाई करने के साथ ही तोड़फोड़ की थी। इस दौरान आगजनी में कई घर व मड़हे जल गए थे। तीन बकरियां व एक भैंस जिदा जल गई थीं। इस मामले में वर्ग विशेष के 54 नामजद व अन्य अज्ञात आरोपित हैं। घटना को मुख्यमंत्री के गंभीरता से लेने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था। एसपी अशोक कुमार ने शुक्रवार को फरार नामजद 17 आरोपितों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। मुख्यमंत्री के आदेश पर जिला व पुलिस प्रशासन आरोपितों पर रासुका व गैंगस्टर एक्ट लगाने और शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया में भी जुटी हुई है। पुलिस की सख्ती से गांव की वर्ग विशेष की बस्ती के लोग डरे-सहमे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.