काम न होने पर तीन प्रधानों का अधिकार होगा सीज
डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सीडीओ को निर्देशित किया कि महाराजगंज के बगौझा बक्शा के बक्शा व मुंगराबादशाहपुर उकनी के प्रधान दो दिन के भीतर अस्थाई गोआश्रय नही बनाते तो उनका पावर सीज कर दिया जाए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 08:53 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 06:08 AM (IST)
जासं, जौनपुर : डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें उन्होंने सीडीओ को निर्देशित किया कि महाराजगंज के बगौझा, बक्शा के बक्शा व मुंगराबादशाहपुर उकनी के प्रधान दो दिन के भीतर अस्थाई गोशाला नहीं बनाते हैं तो उनका पावर सीज कर दिया जाए। इस दौरान सभी सचिव, पशु चिकित्साधिकारियों को प्रतिदिन गोशालाओं में जाकर पशुओं की स्थिति की जानकारी लेने का निर्देश दिया। गोशाला में पशुओं को ठंडक से बचाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें