युवक जहरखुरानी का शिकार
नगर में फिर परदेस से कमाकर लौट रहा युवक जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया। उसे अचेत कर जहरखुरानों ने सभी सामान लूट लिए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 05:48 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 05:48 PM (IST)
जासं, शाहगंज (जौनपुर): नगर में फिर परदेस से कमाकर लौट रहा युवक जहरखुरान गिरोह का शिकार हो गया। उसे अचेत कर जहरखुरानों ने सभी सामान लूट लिए। पड़ोसी जिले आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कालीपुर गांव का त्रिभुवन रोजी-रोटी कमाने की गरज से लुधियाना (पंजाब) रहता है। घर आने के क्रम में गुरुवार की रात वह ट्रेन से स्टेशन पर उतरा। वाहन की तलाश में जेसीज चौराहा पर पहुंचा तो जहरखुरानों ने उससे दोस्ती कर शीतलपेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। अचेत होने के बाद उसका सारा सामान लूट लिया। उसका राजकीय पुरुष चिकित्सालय मे उपचार चल रहा है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें