दुर्घटना में युवक के घायल होने पर हाईवे किया जाम
जौनपुर- प्रयागराज मार्ग पर बरगुदर पुल के समीप गुरुवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी देने के बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने की वजह से आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया। जात की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ताहिरपुर गांव निवासी सभाजीत मौर्य का पुत्र यश कुमार मौर्य (34) स्कूटी से देर रात शहर से घर वापस आ रहा था।
जांस, सिकरारा (जौनपुर): जौनपुर- प्रयागराज मार्ग पर बरगुदर पुल के समीप गुरुवार की अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी देने के बाद भी पुलिस के नहीं पहुंचने की वजह से आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया। जात की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ताहिरपुर गांव निवासी सभाजीत मौर्य का पुत्र यश कुमार मौर्य (34) स्कूटी से देर रात शहर से घर वापस आ रहा था। पुल को पार करने के बाद अचानक सामने से एक अज्ञात वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर उसके स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। सड़क पर उनको तड़पता देख राहगीरों ने डायल 100 के साथ एंबुलेंस को फोन किया। एबुलेंस तो पहुंच गई, मगर पुलिस नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित आस-पास के लोगों ने सड़क जाम कर दिया। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पांडेय ने लोगों समझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया।