सर्पदंश से पूर्व प्रधान व महिला की मौत
अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से पूर्व ग्राम प्रधान व वृद्धा की मौत हो गई। खेतासराय थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बड़नपुर के पूर्व प्रधान दीनानाथ पासवान (4
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 07:00 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 07:00 PM (IST)
जासं, जौनपुर: अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से पूर्व ग्राम प्रधान व वृद्धा की मौत हो गई। खेतासराय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़नपुर के पूर्व प्रधान दीनानाथ पासवान (48) रविवार की रात अपने खेत में धान की फसल की सिचाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डंस लिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, चंदवक थाना क्षेत्र के कोपा गांव की भागीरथी देवी (85) पत्नी दरबारी राजभर को सोमवार को घर में उपली निकालते समय सांप ने डंस लिया। परिजन सीएचसी डोभी फिर वहां से लालगंज (आजमगढ़) ले गए लेकिन प्राण बचाए नहीं जा सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें