गोमती की सफाई बगैर नहीं स्वच्छ होगी गंगा : सू लेनाक्स
जौनपुर : पूरे विश्वभर में नदियों के संरक्षण के लिए कार्य करने वाली संस्था ओज ग्रीन फाउंडेश्
जौनपुर : पूरे विश्वभर में नदियों के संरक्षण के लिए कार्य करने वाली संस्था ओज ग्रीन फाउंडेशन की अध्यक्ष सू-लेनाक्स ने अपने भारत दौरे में सोमवार को जौनपुर भी पहुंची। उन्होंने गोमती नदी के प्रदूषण पर ¨चता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब तक गोमती नदी जैसी सहायक नदियों को साफ नहीं किया जाएगा, तब तक गंगा नदी की पूर्ण सफाई संभव नहीं है।
लेनाक्स ने कहा कि स्वच्छ गोमती अभियान द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था ओज ग्रीन फाउंडेशन व स्वच्छ गोमती अभियान के संयुक्त तत्वाधान में आगामी फरवरी के दौरे पर जिले में स्वच्छ गोमती रिसर्च लैबोटरी की स्थापना की जाएगी।
स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने जनपद आगमन पर माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम भेंटकर स्मृति चिह्न दिया। इस मौके पर संकट मोचन फाउंडेशन के अशोक पांडेय व अभियान की ओर से अतुल श्रीवास्तव व संजय गुप्ता मौजूद रहे।