मारपीट की दो घटनाओं में चार घायल
कोतवाली क्षेत्र में मारपीट की दो घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। टेकारडीह गांव में पांच दिन पहले यादव व सरोज बस्ती के बच्चों में कहासुनी हो गई थी। गुरुवार को यादव बस्ती के कुछ लड़के आम के बाग में गए थे।
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 10:49 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 10:49 PM (IST)
जासं, मड़ियाहूं (जौनपुर): कोतवाली क्षेत्र में मारपीट की दो घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। टेकारडीह गांव में पांच दिन पहले यादव व सरोज बस्ती के बच्चों में कहासुनी हो गई थी। गुरुवार को यादव बस्ती के कुछ लड़के आम के बाग में गए थे। वहीं सरोज बस्ती के लोगों से मारपीट हो गई। इसमें संदीप सरोज, शकुंतला व विनोद सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। उधर, बुजुर्गा गांव में बच्चों के खेल-खेल में हुए विवाद में पड़ोसी ने तौफीक का सिर लाठी से मारकर फोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें