चार नामजद व तीन अज्ञात पर मुकदमा, मां व दो बहनें गिरफ्तार
जागरण संवाददाता सिकरारा (जौनपुर) रीठी (गड़रहा) गांव में रास्ते के विवाद को लेकर बुध
जागरण संवाददाता, सिकरारा (जौनपुर): रीठी (गड़रहा) गांव में रास्ते के विवाद को लेकर बुधवार को युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने देररात गांव चार नामजद व तीन अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष सैय्यद हुसैन मुंतजर ने बताया कि रास्ते के विवाद में उक्त गांव के जितेंद्र यादव को गोली मार दी गई थी। उसका बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। थाने के एसआइ विनोद कुमार यादव व उनके हमराहियों ने मुखबिर की सूचना पर गांव में पुल के नीचे से आरोपित मुख्य आरोपित अभिषेक यादव की मां शीला देवी, बहनों बबिता व कविता को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपित अभिषेक की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।