उड़ीसा ने पं.रवि शंकर विश्वविद्यालय रायपुर को किया पराजित
वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय परिसर के एकलव्य स्टेडियम में बुधवार आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन रहा। इस दौरान पं.रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर की तुलसी ने गोरखपुर को 2-0 से पराजित किया। इस दौरान स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ रही।
जागरण संवाददाता, मल्हनी(जौनपुर): वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय परिसर के एकलव्य स्टेडियम में बुधवार आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन रहा। इस दौरान पं.रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर की तुलसी ने गोरखपुर को 2-0 से पराजित किया। इस दौरान स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ रही।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच वीबी विश्वविद्यालय हजारीबाग और पूर्निया विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें हजारीबाग की मनीषा ने 32 वें और 47 वें मिनट में गोलकर पूर्निया को 3-0 से पराजित किया। तीसरा मैच सम्भलपुर विश्वविद्यालय उड़ीसा और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के बीच खेला गया। जिसमें सम्भलपुर विश्वविद्यालय उड़ीसा की कंचन ने 11 वें, 18 वें और 37 वें मिनट में गोलकर पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को 7-0 से पराजित कर दिया। निर्णायक की भूमिका में योगेश कुमार सिंह, सूरज कुमार, रवि हरदुआ, अल्ताफ हुसैन रहे।