पूर्व ब्लाक प्रमुख अमीचंद सिंह का निधन
जागरण संवाददाता नौपेड़वा (जौनपुर) बक्शा ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख अमीचंद सिंह (66) का सोमवार
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 06:43 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 06:43 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नौपेड़वा (जौनपुर): बक्शा ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख अमीचंद सिंह (66) का सोमवार को वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिसू, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र कुमार यादव, ब्लाक प्रमुख मनोज यादव, ह्रदय कुमार सिंह के अलावा सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर शोक जताया। विकास खंड के उटरुखुर्द गांव निवासी अमीचंद को दो माह पूर्व टाटा अस्पताल में दाखिल कराया गया था। इसके बाद उनका इलाज वाराणसी में चला। वर्ष 2000 से 2005 तक बक्शा ब्लाक प्रमुख रहे। शाम को शव घर पहुंचने पर सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। देरशाम शव का अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें