सुबह होते ही कोहरे ने घेरा आसमान, तापमान भी गिरा
जागरण संवाददाता जौनपुर मौसम का मिजाज रविवार की सुबह से बदल गया। आसमान में जहां कोहरा

जागरण संवाददाता, जौनपुर: मौसम का मिजाज रविवार की सुबह से बदल गया। आसमान में जहां कोहरा छाया रहा वहीं तापमान भी गिर गया। सुबह आठ बजे तक भगवान सूर्य की किरणें निस्तेज रहीं। आम दिनों में सुबह आठ बजे तक 14 से 16 डिग्री रहने वाला तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हल्की हवाओं के चलने से ठंड के साथ गलन भी महसूस की गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।
मौसम वैज्ञानिक डाक्टर पंकज जायसवाल के अनुसार शनिवार की रात कोहरे का घनत्व कम रहा। दृश्यता होने के कारण आवागमन में खास परेशानी नहीं हुई। सुबह होते ही आसमान को कोहरे ने घेर लिया। सात बजे तक सूरज की किरणें धरती पर नहीं उतर सकीं। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे तक तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरब से हवाओं के चलने से कोहरे के चलते मौसम बिगड़ने का अनुमान है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आएगी। सुबह दस बजे 16 डिग्री सेल्सियस, 12 बजे 20 डिग्री और चार बजे तक 25 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया। शाम पांच बजे के बाद सूरज की किरणों के मद्धिम पड़ने के साथ ही पारे के गिरने का क्रम शुरू हो गया। डाक्टर जायसवाल ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
Edited By Jagran