पड़ने लगा कोहरा, बढ़ने लगी गलन
मौसम में आए बदलाव के बीच मंगलवार को कोहरा पड़ना शुरू हो गया। कोहरे से गलन भी बढ़ने लगी है। ठंड बढ़ने से खेतों की नमी को लेकर किसान भी खुश नजर आए। दिन में लगभग साढ़े नौ बजे तक कोहरे की चादर तनी रही। जिसके बाद निकली धूप ने तापमान को सामान्य कर दिया।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: मौसम में आए बदलाव के बीच मंगलवार को कोहरा पड़ना शुरू हो गया। कोहरे से गलन भी बढ़ने लगी है। ठंड बढ़ने से खेतों की नमी को लेकर किसान भी खुश नजर आए। सोमवार को दिन में लगभग साढ़े नौ बजे तक कोहरे की चादर तनी रही। जिसके बाद निकली धूप ने तापमान को सामान्य कर दिया।
लगातार बदल रहे मौसम से ठंड का अहसास होने लगा है। सोमवार की लोग सो कर उठे तो देखा कोहरा छाया रहा। सुबह कोहरे के चलते सड़क पर चलने वाले वाहन लाइट जलाकर चलते रहे। खेतों में सिचाई कर रहे किसानों का कहना था कि खेती के लिए ठंड का बढ़ना जरूरी था। इससे खेतों में नमी बनी रहती है। गांव-गली में सुबह बुजुर्गों को अलाव तापते भी देखा गया। वहीं बाजारों में भी गर्म कपड़ों की खरीदारी में तेजी आ गई है।