स्कार्पियो से साढ़े पांच क्विटल प्रतिबंधित मांस बरामद, दो तस्कर बंदी
स्थानीय थाना पुलिस ने बुधवार को तड़के डोभी रेलवे क्रासिग के पास स्कार्पियो से करीब साढ़े पांच क्विटल प्रतिबंधित मांस बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गए। आरोपितों के पास से बाइक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं।

जागरण संवाददाता, खेतासराय (जौनपुर) : स्थानीय थाना पुलिस ने बुधवार को तड़के डोभी रेलवे क्रासिग के पास स्कार्पियो से करीब साढ़े पांच क्विटल प्रतिबंधित मांस बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गए। आरोपितों के पास से बाइक, तमंचा व कारतूस भी बरामद हुए हैं। दोनों आरोपितों का चालान कर पुलिस फरार तस्करों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर तड़के करीब 4.45 बजे डोभी रेलवे क्रासिग के पास घेराबंदी कर स्कार्पियो को पकड़ लिया। उसमें सवार दो आरोपितों को भी दबोच लिया। इसी दौरान स्कार्पियो के पीछे आ रहे दो साथी बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए। स्कार्पियो से करीब साढ़े पांच क्विटल प्रतिबंधित मांस के अलावा आरोपितों के पास से तमंचा व कारतूस मिले। गिरफ्तार आरोपितों में कस्बा के चौहट्टा निवासी रिजवान उर्फ लुल्ले व कोहरौटी निवासी मकसूद हैं।
पूछताछ में दोनों ने फरार साथियों के नाम महफूज निवासी कोहरौटी व चौहट्टा निवासी अफसर बद्दार हैं। बाइक पुलिस ने कब्जे में ले ली। पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान कर दिया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा, कांस्टेबल छट्ठू यादव, दिनेश सरोज, दिनेश यादव, अमरनाथ यादव भी रहे।
Edited By Jagran