Move to Jagran APP

लॉकडाउन के बीच कटाई में जुटे किसान

देश में लॉकडाउन के बीच खेतों में फसलें भी पककर तैयार हो रही हैं। किसानों के लिए इन्हें काटना व मड़ाई करना बेहद जरूरी है। बहरहाल आपसी फासलों को मेंटेन करते हुए किसान खेतों में सरसों आदि की कटाई में जुट गये हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 04:32 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 04:32 PM (IST)
लॉकडाउन के बीच कटाई में जुटे किसान
लॉकडाउन के बीच कटाई में जुटे किसान

जागरण संवाददाता, सरपतहां (जौनपुर): देश में लॉकडाउन के बीच खेतों में फसलें भी पककर तैयार हो रही हैं। किसानों के लिए इन्हें काटना व मड़ाई करना बेहद जरूरी है। बहरहाल आपसी फासलों को मेंटेन करते हुए किसान खेतों में सरसों आदि की कटाई में जुट गये हैं।

loksabha election banner

मार्च में होली का त्योहार बीतते-बीतते खेतों में गेहूं को छोड़ अन्य फसलें लगभग पककर तैयार हो जाती हैं। किसानों के लिए यह महीना काफी अहम होता है। मटर व सरसों के साथ ही अन्य फसलों की कटाई व मड़ाई का शुभारंभ होता है। इस बार वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन है। सड़कें, बाजारें सभी वीरान हैं। प्रधानमंत्री द्वारा सभी से अपने घरों में ही रहने का आह्वान किया है। लोग घरों में दुबके हुए हैं लेकिन तैयार फसल व रोजाना सुबह-शाम रंग बदलते मौसम ने किसानों को खेतों में उतरने को मजबूर कर दिया है। किसान पक चुकी मटर, चना, तीसी आदि फसलों को जल्द से जल्द काट लेना चाहते हैं, क्योंकि खेतों में मेंथा ऑयल (पिपरमिट) की रोपाई के लिए नर्सरी भी तैयार है। हालांकि इस बीच जागरूक किसान आपसी फासले को भी मेंटेन करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.