खेमयू ने मांगा 250 दिन काम व छह सौ मजदूरी
अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राष्ट्रपति को संदर्भित 15 सूत्रिय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव को सौंपा।
जासं, मछलीशहर (जौनपुर): अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राष्ट्रपति को संदर्भित 15 सूत्रीय मांगपत्र उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव को सौंपा। मांग किया है कि मनरेगा मजदूरों को 250 दिन काम व 600 रुपये मजदूरी दी जाए, महिलाओं को पुरुषों के सामान काम, श्रम कल्याण बोर्ड में मनरेगा मजदूरों का पंजीकरण, मनरेगा में मशीन से कार्य पर प्रतिबंध, मनरेगा मजदूरों की 60 वर्ष की उम्र में 6 हजार पेंशन, ठेकेदारी प्रथा पर रोक, महिलाओं को मातृत्व अवकाश, मजदूरों को दुर्घटना में मौत पर दस लाख व घायल होने पर 5 लाख मुआवजा दिया जाय। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा व कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, जय लाल सरोज, भूलन बौद्ध, राजनाथ, बलिकरन, राजदेव, राम जियावन मौर्य आदि मौजूद थे।