भाग निकले गोवंश हत्यारोपित, डेढ़ क्विटल मांस बरामद
तिघरा बाजार के बगल स्थित बाग में गोकशी की सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही आरोपित फरार हो गए। मौके पर पुलिस को दो गोवंश व करीब डेढ़ क्विटल प्रतिबंधित मांस मिला। पुलिस ने दूसरे दिन दबिश देकर महिला आरोपित को गिरफ्तार कर गोवध निवारण अधिनियम के तहत चालान कर दिया।
जागरण संवाददाता, खुटहन (जौनपुर) : तिघरा बाजार के बगल स्थित बाग में गोकशी की सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही आरोपित फरार हो गए। मौके पर पुलिस को दो गोवंश व करीब डेढ़ क्विटल प्रतिबंधित मांस मिला। पुलिस ने दूसरे दिन दबिश देकर महिला आरोपित को गिरफ्तार कर गोवध निवारण अधिनियम के तहत चालान कर दिया।
खुटहन गांव निवासी विश्व हिदू परिषद के मंडल अध्यक्ष डा. चंद्रभान गुप्ता व बजरंग दल संयोजक बृजेश दुबे मंगलवार की रात बाइक से किसी कार्य से गौसपुर बाजार जा रहे थे। तिघरा स्थित स्कूल के पास से गुजर रहे थे तो उन्हें बाग से गोवंश की मर्मांतक आवाज सुनाई दी। करीब गए तो देखा कुछ लोग गोवंश पर धारदार हथियार से वार कर रहे थे। कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दुबे मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।
पुलिस के घेराबंदी करने की भनक लगते ही प्रतिबंधित मांस के कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। मौके पर पुलिस को डेढ़ क्विटल प्रतिबंधित मांस व दो गोवंश मिले। जिसे सड़क किनारे गड्ढा खोदकर दफन करा दिया। चंद्रभान गुप्ता ने एक नामजद सहित छह के विरुद्ध तहरीर दी। आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को दबिश देकर जहाना देवी को पनौली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने के फिराक में थी। गोवंश को पुलिस ने गोशाला भेज दिया।