प्रदेश का संपूर्ण व्यापारी मेरा परिवार : नंदी
जौनपुर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि प्रदेश का प्रत्येक व्यापारी
जागरण संवाददाता, जौनपुर : कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि प्रदेश का प्रत्येक व्यापारी हमारे परिवार की तरह हैं। जब भी व्यापारियों के मान व सम्मान पर आंच आई है तो मैंने आगे बढ़कर साथ दिया। कहा कि व्यापारी का अपना एक समाज होता है उसे किसी जाति, धर्म व मजहब में नहीं बांधा जा सकता। वह दिन-रात व्यापारियों की सेवा में तत्पर रहेंगे। वह गत दिवस नगर के होटल में जिला व नगर उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
प्रमुख वक्ताओं में विशिष्ट अतिथि अजय केसरी, जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन, नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश जायसवाल, प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी आदि रहे। स्वागत गीत संदीप पांडेय, अवनींद्र तिवारी, पंकज सिन्हा, आशीष माली ने प्रस्तुत किया। अमर जौहरी ने ईश वंदना पढ़ी। नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार मद्धेशिया, प्रदेश के युवा संगठन मंत्री संजीव यादव, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, आनंद कुमार साहू, मुन्नालाल अग्रहरि, संजीव यादव, संजय केडिया, दिनेश कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। आभार नगर महामंत्री आनंद कुमार साहू ने व्यक्त किया।
मछलीशहर : नगर स्थित एक पैलेस में व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने प्रमाण पत्र दिया। इसके पूर्व दिनेश टंडन ने नगर अध्यक्ष श्रीश उमरवैश्य, महामंत्री संतोष जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र निगम अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अध्यक्षता मदनलाल चौधरी एवं संचालन विश्वामित्र ने किया। जहां रामलखन मौर्या, राकेश जायसवाल, सुभाष, शिशिर उमरवैश्य, जगदीश उमर वैश्य आदि मौजूद रहे।