पूविवि : पुस्तक प्रदर्शनी में दूसरे दिन भी रही भीड़
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी के दूसरे दिन बुधवार को भी काफी भीड़ रही। छात्रों व शिक्षकों ने ज्ञान उपयोगी पुस्तकों को परखा।
जासं, मल्हनी(जौनपुर): वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी के दूसरे दिन बुधवार को भी काफी भीड़ रही। छात्रों व शिक्षकों ने ज्ञान उपयोगी पुस्तकों को परखा।
विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी में देश-विदेश के माने-जाने प्रकाशक के किताबों की स्टाल लगाई गई। जिसमें इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक, शिक्षक बनने वाले छात्र-छात्राओं का पूरा ख्याल रखा गया है। बुधवार को विश्वविद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राओं ने जरूरत के मुताबिक किताबों का जांचा परखा। केंद्रीय पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो.मानस पांडेय ने छात्र व शिक्षकों के लिए किताब के ज्ञान को महत्वपूर्ण बताया।