सूर्य नमस्कार से होता है शारीरिक व मानसिक विकास
आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के लक्ष्य के साथ ग्राम सभा असरोपुर में इसका आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

जागरण संवाददाता, महराजगंज (जौनपुर) : आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार के लक्ष्य के साथ ग्राम सभा असरोपुर में इसका आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महराजगंज खंड कार्यवाह शुभम काशी ने बताया कि हर दिन सूर्य नमस्कार करने से शारीरिक व मानसिक लाभ मिलता है और शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ नागरिक स्वच्छ समाज का निर्माण करता है। ग्राम प्रधान असरोपुर धीरज चौबे के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर अजय उपाध्याय, गंगा प्रसाद उपाध्याय, सिरील उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, विपुल उपाध्याय, संजय विश्वकर्मा, जगन्नाथ प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।
Edited By Jagran