डीएम ने किया कलेक्ट्रेट का निरीक्षण
नवागत जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को अपने कार्यकाल के पहले दिन कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखागार में अंग्रेजों के जमाने के 1974 के अभिलेखों को देखकर अचरज व्यक्त किया। असलहा कार्यालय में अव्यवस्था देखकर फटकार लगाई। उन्होंने सामान्य कार्यालय कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने देखा कि कई पटल पर सहायक नहीं तो कहीं पर एक ही कर्मी को कई पटल की जिम्मेदारी दी गई है। कारण पूछने पर पता चला कि कर्मचारियों की कमी है। इसके बाद दैवीय आपदा कार्यालय पहुंचे तो देखा कि वहां खुद आपदा जैसी स्थिति है। उन्होंने कार्यालय मरम्मत कराने का निर्देश दिया। वहां पड़े प्रचार-प्रसार की सामग्री को वितरित करने को कहा। अल्पसंख्य कार्यालय पहुंचने पर अधिकारी के उपस्थित न होने पर कारण पूछा। तहसील का निरीक्षण किया।
जासं, जौनपुर : नवागत जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने गुरुवार को पहले दिन कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखागार में अंग्रेजों के जमाने 1974 के अभिलेखों को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया। असलहा बाबू के कार्यालय में अव्यवस्था देखकर फटकार लगाई। उन्होंने सामान्य कार्यालय व अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। जहां देखा कि कई पटल पर सहायक नहीं तो कहीं पर एक ही कर्मी को कई पटल की जिम्मेदारी दी गई है। कारण पूछने पर पता चला कि कर्मचारियों की कमी है। इसके बाद दैवीय आपदा कार्यालय पहुंचे तो देखा कि वहां खुद आपदा जैसी स्थिति है। उन्होंने कार्यालय मरम्मत कराने का निर्देश दिया। वहां पड़े प्रचार-प्रसार की सामग्री को वितरित करने को कहा। अल्पसंख्यक कार्यालय पहुंचने पर अधिकारी के उपस्थित न होने पर कारण पूछा। इसके बाद तहसील का भी निरीक्षण किया।