Move to Jagran APP

शिष्यों ने गुरुजनों का पूजन कर उतारी आरती

जागरण संवाददाता जौनपुर गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को शिष्यों ने गुरुजनों की पूजा व आरती कर आशीर्वाद लिया। कोरोना के चलते वृहद सार्वजनिक कार्यक्रमों से परहेज किया गया। हालांकि तमाम गुरु पीठों आश्रम गुरु‌र्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर के मंत्र से गुंजायमान होते रहे। बड़ी संख्या में जनपद से भक्त सक्तेशगढ़ चुनार स्थित स्वामी अड़गड़ानंद महराज व देवरिया कुटी नियार आश्रम वाराणसी जाकर गुरुजी का पूजन कर आरती उतारी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 12:06 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 12:06 AM (IST)
शिष्यों ने गुरुजनों का पूजन कर उतारी  आरती
शिष्यों ने गुरुजनों का पूजन कर उतारी आरती

जागरण संवाददाता, जौनपुर: गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को शिष्यों ने गुरुजनों की पूजा व आरती कर आशीर्वाद लिया। कोरोना के चलते वृहद सार्वजनिक कार्यक्रमों से परहेज किया गया। हालांकि तमाम गुरु पीठों आश्रम गुरु‌र्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुर्देवो महेश्वर: के मंत्र से गुंजायमान होते रहे। बड़ी संख्या में जनपद से भक्त सक्तेशगढ़ चुनार स्थित स्वामी अड़गड़ानंद महराज व देवरिया कुटी नियार आश्रम वाराणसी जाकर गुरुजी का पूजन कर आरती उतारी।

loksabha election banner

मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार: क्षेत्र के कबीर आश्रम गद्दी बडैया के प्रांगण में पहुंचे शिष्यों का जमावड़ा सुबह से शुरू हो गया था। सिद्धपीठ आश्रम के आचार्य साधु शरणपति साहेब महराज का स्वागत अभिनंदन किया गया।

नौपेड़वा प्रतिनिधि के अनुसार: बक्शा विकास खंड के हैदरपुर गांव स्थित देवरहा बालक बाबा आश्रम पर गुरु पूर्णिमा पर्व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सादगी से मनाया गया। देवरहा बाबा के परम शिष्य बालक बाबा ने कहा कि माता-पिता एवं गुरु की सेवा करना ही सच्ची भक्ति है। माता-पिता एवं गुरु की सेवा निष्काम भाव से करनी चाहिए। इस दौरान हवलदार सिंह, पंड़ित देवानंद, संतोष सिंह, संतोष उपाध्याय, प्रहलाद यादव, पन्नालाल गुप्ता, यशवंत सिंह, रहीम खान, रामलवट गौतम, दिनेश मिश्र, जेएन सिंह, फौजदार सिंह, सतीश सिंह आदि ने बाबा बालक आश्रम पहुंचकर आशीर्वाद लिया। प्रबंधक मार्कण्डेय सिंह मुन्ना ने आभार जताया।

इसी प्रकार नगर के पचहटिया स्थित सूरजघाट मठ पर महंत संत शिरोमणि नरसिंह दास महाराज का शिष्यों ने पूजन किया। गुरु पूर्णिमा पर्व पर पतंजलि योग परिवार से जुड़े लोगों ने योग प्रशिक्षक अचल हरिमूर्ति की अगुवाई में योग की कक्षाओं में हवन-यज्ञ करते हुए बाबा रामदेव के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। जिला प्रभारी शंभूनाथ, शशिभूषण, धर्मशीला, हेमंत, संतोष, ध्रुवराज, चन्द्रसेन, आदि उपस्थित रहे।

जनक कुमारी बाल शिक्षा निकेतन हुसेनाबाद के शिक्षक रहे आरपी यादव के पढ़ाए हुए पुरातन शिष्यों ने उनके गांव नईगंज कंधरपुर जाकर सम्मानित किया। उन्हें सम्मान स्वरूप 51 हजार नगद और उपहार दिया गया। इस कार्यक्रम के सूत्रधार अपर पुलिस अधीक्षक लखनऊ बलवंत चौधरी, प्रवींजय सिंह, विकास गुप्ता, माधुरी सिंह, अमरेश पांडेय, प्रवीण सिंह, अंजू सिंह, शालिनी, संजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ संगठन मंत्री एवं श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्य अश्वनी कुमार सिंह ने घर पर ही गुरु पूजन किया। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य में सुधार

सुजानगंज (जौनपुर) : तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा है। यद्यपि उन्हें अभी चिकित्सालय में ही रखा गया है। उम्मीद है एक हफ्ते में वे स्वस्थ हो जाएंगे। उक्त जानकारी उनके प्रतिनिधि एसपी मिश्र ने दी है। सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें देहरादून के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उनके पैतृक गांव शचीपुरम् में लोगों ने उन्हें अविलंब स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.