Move to Jagran APP

सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना ही बड़ी सेवा

राष्ट्रीय सेवायोजना दिवस पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राजेंद्र सिंह रज्जू भइया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार को आयोजित हुआ। इसमें विशेष योगदान के लिए 60 संस्थाओं कार्यक्रम अधिकारियों व स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं को स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 07:24 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 07:24 PM (IST)
सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना ही बड़ी सेवा
सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना ही बड़ी सेवा

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर) : राष्ट्रीय सेवायोजना दिवस पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राजेंद्र सिंह रज्जू भइया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार को आयोजित हुआ। इसमें विशेष योगदान के लिए 60 संस्थाओं, कार्यक्रम अधिकारियों व स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं को स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी व केयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि कोविड काल में राष्ट्रीय सेवायोजना के स्वयंसेवक-सेविकाओं व कार्यक्रम अधिकारियों ने अच्छे तरीके से अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया। कहा कि विश्वविद्यालय के सामाजिक सरोकार के जो भी कार्य संपादित किए जाएंगे, उसके लिए पूर्ण सहयोग रहेगा।

कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्या ने कहा कि सभी व्यक्ति समान होते हैं अपने कार्य से वह बड़ा बनता है। समन्वयक डा. राकेश कुमार यादव ने राष्ट्रीय सेवायोजना के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. मानस पांडेय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अपने विचार रखा। इस मौके पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी संजय राय, कुलसचिव महेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. अजय कुमार सिंह व आभार नोडल अधिकारी डा. उदयभान यादव ने व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.