Move to Jagran APP

आज जमीं पर आसमां से उतरेंगे सितारे

मंगलवार होने वाली देव दीपावली के मद्देनजर जिलेभर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए प्रशासन व सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम को सफल करने के लिए कमर कस ली हैं। इसमें के लिए जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसके तहत तालाबों व नदियों के घाटों पर हजारों दीप जलाए जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Nov 2019 06:30 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 06:30 PM (IST)
आज जमीं पर आसमां से उतरेंगे सितारे
आज जमीं पर आसमां से उतरेंगे सितारे

जागरण संवाददाता, जौनपुर : देव दीपावली पर मंगलवार होने वाले आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलेभर में होने वाले आयोजन को लेकर प्रशासन व सामाजिक संगठनों के लोग लगे हैं। इसके लिए जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। शीतला चौकिया धाम स्थित कुंड, मंदिर व नदियों के किनारे व जल में हजारों दीप शाम से ही जगमगाने लगेंगे।

loksabha election banner

इसके साथ ही नगर में हनुमान घाट, पुरानी बाजार स्थित गोकुल घाट पर दीपोत्सव, गोमती आरती व आतिशबाजी का आयोजन होगा। इसी तरह रासमंडल स्थित जगन्नाथ मंदिर, उमेशोनाथ, बारीनाथ शिव मंदिर, आलमगंज स्थित जागेश्वरनाथ मंदिर को भी फूलों व दीपों की रंगोली से सजाया जाएगा। 51 हजार दीपों से जगमगाएगा चौकिया धाम

पूर्वांचल के आस्था के केंद्र शीतला चौकिया धाम के सरोवर के घाटों पर मंगलवार को 51 हजार दीप जगमाएंगे। दीपों के अतिरिक्त रंग-बिरंगे झालरों से मंदिर व तालाब के किनारे भव्य सजावट के साथ मां शीतला का भव्य श्रृंगार किया जाएगा। जिसकी तैयारियां मां शीतला कार्यसमिति द्वारा आरंभ कर दी गई हैं। कार्यक्रम आयोजक राजेश साहू ने बताया कि मुख्य अतिथि जगतगुरु रामानुजाचार्य विद्या भाष्कर महाराज होंगे। पूर्व आइजी बद्री प्रसाद सिंह भी कार्यक्रम के हिस्सा होंगे। श्रीसंकट मोचन संस्था

श्रीसंकट मोचन संगठन द्वारा भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन मंगलवार की शाम छह बजे गोपीघाट पर किया गया है। जहां मां गोमती के पूजन के साथ महाआरती होगी। इसके पहले दिन में रंगोली प्रतियोगिता, सायं सात बजे डांस प्रतियोगिता होगी। इसकी जानकारी संस्थाध्यक्ष आदित्य चौधरी व महामंत्री अजय निषाद ने दी है। जलेंगे 11 हजार दीप

श्री देव दीपावली समिति की बैठक अध्यक्ष अतुल सिंह की अध्यक्षता में हुई। जहां नखास स्थित प्रतिमा विसर्जन घाट पर होने वाले देव दीपावली महोत्सव को लेकर चर्चा हुई। महोत्सव के मुख्य अतिथि शिक्षक नेता रमेश सिंह हैं। यहां पर 11 हजार दीप जलाएं जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.