Move to Jagran APP

देव दीपावली आज, हजारों दीपों से जगमग होंगे ऐतिहासिक स्थल व घाट

कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दीपावली का पर्व शुक्रवार को जनपद में श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शिराज-ए-हिद की नगरी दीपकों से जगमगाती नजर आएगी। ऐतिहासिक स्थल सरोवर आदिगंगा गोमती के घाट व घर-आंगन हजारों दीयों की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग होंगे। दूसरी तरफ पूर्व संध्या पर दैनिक जागरण की पहल पर कई सामाजिक संगठनों ने मंदिरों में दीपदान कर जनमानस से पर्व को भव्यता प्रदान करने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 08:00 PM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 08:00 PM (IST)
देव दीपावली आज, हजारों दीपों से जगमग होंगे ऐतिहासिक स्थल व घाट
देव दीपावली आज, हजारों दीपों से जगमग होंगे ऐतिहासिक स्थल व घाट

जागरण संवाददाता, जौनपुर : कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दीपावली का पर्व शुक्रवार को जनपद में श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शिराज-ए-हिद की नगरी दीपकों से जगमगाती नजर आएगी। ऐतिहासिक स्थल, सरोवर, आदिगंगा गोमती के घाट व घर-आंगन हजारों दीयों की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग होंगे। दूसरी तरफ पूर्व संध्या पर 'दैनिक जागरण' की पहल पर कई सामाजिक संगठनों ने मंदिरों में दीपदान कर जनमानस से पर्व को भव्यता प्रदान करने का आह्वान किया।

loksabha election banner

शीतला चौकिया धाम स्थित सरोवर पर 51 हजार दीप चलाए जाएंगे। इसके अलावा आदि गंगा गोमती के गोपी घाट, प्रतिमा विसर्जन घाट, सूरज घाट, हनुमान घाट, अचला घाट, नगर के रासमंडल स्थित जगन्नाथ मंदिर में दीप जलाए जाएंगे। घाटों, सरोवरों व मंदिरों में साफ-सफाई के साथ ही झालरों से सजावट की गई। नगर के सूरजघाट, तिलवारी, पिलकिछा, बलुआ, ऊदपुर, विजईपुर व राजेपुर में भव्य मेले के आयोजन होगा। मंदिरों व घाटों की साफ-सफाई की गई। पूर्व संध्या पर दुकानें सज गईं। मंदिरों में जलाए दीप, देव दीपावली मनाने का लिया गया संकल्प

जागरण संवाददाता, जौनपुर : वाराणसी की तर्ज पर जनपद में भी भव्य देव दीपावली मनाने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन का संकल्प लिया गया। दैनिक जागरण की पहल पर गुरुवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मंदिरों, सरोवर किनारे दीपदान कर जनमानस से पर्व को मनाने के लिए प्रेषित किया। पूर्व संध्या पर गौराबादशाहपुर सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय पिलखिनी के निदेशक व समाजसेवी अरविद सिंह के सौजन्य से जूनियर हाईस्कूल शिव मंदिर पर 251 दीप जलाकर जनमानस को प्रेरित किया गया।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि इस पल को यादगार बनाने के लिए शांति और विकास का संदेश देने के साथ साथ देव दीपावली के दिन अधिक से अधिक दिए जलाकर इस पर्व को यादगार बनाएं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संरक्षक राहुल सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, रामू कश्यप, हरिओम, पप्पू चौरसिया, दीपेश शर्मा, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।

जलालपुर के ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर में विधायक डा. हरेंद्र सिंह के हजारों दीप जलाकर पर्व को भव्यता प्रदान की। शाहगंज नगर के रामलीला चौराहे पर हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने देव दीपावली की पूर्व संध्या पर सैकड़ों दिए जलाए, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में बच्चों ने लोगों का मनमोह लिया। नगर अध्यक्ष अक्षय कुमार अग्रहरी व ईशान जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ रामलीला भवन चौराहे पर सैकड़ों दिए जलाकर देव दीपावली मनाई। दिनेश कांत यादव, भुनेश्वर मोदनवाल, रीता जायसवाल, खुशबू जायसवाल, दीपक सिंह, प्रियांशी जायसवाल, राकेश, मनोज आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसी क्रम केराकत के नावघाट पर जिला पंचायत सदस्य उषा किरन के नेतृत्व में दीप जलाए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.