स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
देवगांव-सुल्तानपुर मार्ग पर सर्की बाजार चौराहे पर लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं से आजिज ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर प्रशासन पर भड़ास निकाली। दुर्घटनाओं की मुख्य वजह वाहनों का तेज रफ्तार है। प्रदर्शन में बाजारवासी भी शामिल हुए। हंगामे के दौरान गांव वालों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
जासं, केराकत (जौनपुर): देवगांव-सुल्तानपुर मार्ग पर सर्की बाजार चौराहे पर लगातार हो रहे सड़क दुर्घटनाओं से आजिज ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर प्रशासन पर भड़ास निकाली। दुर्घटनाओं की मुख्य वजह वाहनों का तेज रफ्तार है। प्रदर्शन में बाजारवासी भी शामिल हुए।
हंगामे के दौरान गांव वालों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मुर्की, बंजारेपुर, बसगित समेत अन्य गांव के लोग काफी समय से वाहनों की रफ्तार पर लगाम के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे हैं, जिसे नजरअंदाज किया जा रहा है। राजवंत सिंह व संतोष यादव ने कहा कि बाजार के समीप पुल होने की वजह से वाहन बेहद तेज गति से निकलते हैं, जिससे राहगीर आए दिन दुर्घटना के शिकार होते हैं। उमाकांत सिंह व संजय का कहना है कि रास्ते पर स्पीड ब्रेकर की मांग कई बार की जा चुकी है, जिसे नजरअंदाज किया जा रहा है। सभी ने कहा कि तेज गति वाहन से सबसे अधिक दिक्कत बच्चों को है। अशोक यादव का कहना है कि स्पीड ब्रेकर बनने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप