Move to Jagran APP

धान खरीद न होने पर अन्नदाता आक्रोशित, प्रदर्शन

जागरण संवाददाता शाहगंज (जौनपुर) नगर के नई सब्जी मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर धान खरीद न

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Dec 2021 06:24 PM (IST)Updated: Mon, 06 Dec 2021 06:24 PM (IST)
धान खरीद न होने पर अन्नदाता आक्रोशित, प्रदर्शन
धान खरीद न होने पर अन्नदाता आक्रोशित, प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर): नगर के नई सब्जी मंडी स्थित धान क्रय केंद्र पर धान खरीद न होने से नाराज किसानों ने सोमवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

loksabha election banner

भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राम तीरथ यादव के नेतृत्व में किसान लामबंद होकर पहुंचे और प्रदर्शन किया। किसानों ने क्रय केंद्र प्रभारी पर विभिन्न आरोप लगाए। किसान उदय प्रकाश सिंह, लव-कुश मौर्य, संदीप यादव शेखवलिया, राधेश्याम प्रजापति दिपाईपुर, इंद्रजीत सिंह व हनुमान बिद निवासी कोतरहां आदि ने बताया कि वे लोग मंडी समिति क्रय केंद्र पर कई दिनों से धान बेचने के लिए दौड़ रहे हैं, लेकिन खरीद नहीं हो रही है।

केंद्र प्रभारी मनमाने ढंग से खरीद कर रहे हैं। किसानों का आक्रोश देखकर केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह मौके से हट गए। किसान नेता राम तीरथ ने मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार को दी। एसडीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इस संबंध में पूछे जाने पर उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच की जा रही है।

केंद्रों का चक्कर काट रहे किसान

सरकार के कड़े निर्देश के बाद भी किसानों की परेशानी कम नहीं हो रही है। धान बेचने के लिए वह क्रय केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं। मड़ाई के बाद धान खुले में रखा है। बादलों की उमड़-घुमड़ ने उनकी चिता बढ़ा दी है।

सरपतहां क्षेत्र के कटघर गांव निवासी सुरेश पांडेय ने बताया कि 20 क्विटल धान बेचना है। पंजीकरण के बाद भी खरीद नहीं हो रही है। क्रय केंद्रों पर जाने के बाद बोला जाता है कि आपका नंबर आने के बाद सूचित कर दिया जाएगा। वहीं साधन सहकारी समिति कोठवार केंद्र पर दूसरे दिन भी जंगीपुर गांव निवासी मनोज कुमार, अरविद यादव तौल के इंतजार में केंद्र पर डेरा जमाए रहे। किसान चंद्रेश कुमार ने बताया कि वह सुबह ट्रैक्टर पर धान लेकर पहुंचे, लेकिन खरीद नहीं हुई। किसानों ने बताया कि केंद्र पर बोरा तो पहुंच गया, लेकिन समिति पर ताला लटक रहा है।

घर में समस्या के कारण नहीं गया केंद्र पर

सहकारी समिति के सचिव व केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मधुकर ने बताया कि बोरा आ गया है, लेकिन घर में समस्या के चलते वह सोमवार को अवकाश पर थे, जिससे तौल नहीं कराई जा सकी है। मंगलवार से खरीदारी में कोई दिक्कत नहीं आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.