जल निगम और विधायक के खिलाफ प्रदर्शन
केराकत विकास खंड के बेहड़ा गांव में पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों सोमवार को सड़क पर आ गए। जल निगम और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जल निगम और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
जागरण संवाददाता, थानागद्दी (जौनपुर) : केराकत विकास खंड के बेहड़ा गांव में पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों सोमवार को सड़क पर आ गए। जल निगम और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जल निगम और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बेहड़ा गांव स्थित जल निगम की टंकी का ट्रांसफार्मर एक माह से फूंका पड़ा है। इससे पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। समस्या को लेकर जल निगम और क्षेत्रीय विधायक से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। प्रदर्शन करने वालों में अवधेश शुक्ला, नारायण प्रसाद शुक्ला, दीपक शुक्ला, कुश शुक्ला, चंद्रप्रकाश शुक्ला, विनोद शुक्ला ,विशाल तिवारी, शशांक, मुकेश शुक्ला, प्रशांत, मोहित शुक्ला, प्रेमशंकर शुक्ला, आशू चौरासिया, वकील अंसारी आदि शामिल रहे। उधर जल निगम के अवर अभियंता प्रवेश ¨सह का कहना है कि ट्रांसफार्मर फूंका पड़ा होने के कारण आपूर्ति बाधित है।