बस्ती की ओर आते अजगर देख उड़े होश
रविवार देर रात थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव के ठाकुर बस्ती में विशाल अजगर ेदेख आस-पास के लोगों के होश उड़ गए। गांववालों ने अजगर अहमदपुर-जफराबाद मार्ग पर देखा। अजगर आम के बगीचे से निकल कर आबादी की तरफ शिकार खोजने के चक्कर में जा रहा था। रात करीब 1000 बजे गांव के दो युवक बाइक मोटरसाइकिल से जफराबाद बाजार से गांव की तरफ जा रहे थे। अचानक उनकी नजर विशाल अजगर पर पड़ी। सूचना पर गांव के तमाम लोग मौके पर मौजूद हो गए। वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क नहीं होने पर गांववालों ने इसकी सूचना डायल-100 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के एक अधिकारी को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से विशाल अजगर को किसी तरह पकड़ा गया।
जासं, जफराबाद (जौनपुर): रविवार की देररात थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव के ठाकुर बस्ती में विशाल अजगर देख आस-पास के लोगों के होश उड़ गए। गांववालों ने अजगर अहमदपुर-जफराबाद मार्ग पर देखा। लोगों ने कहा कि अजगर आम के बगीचे से निकलकर आबादी की तरफ शिकार खोजने के चक्कर में जा रहा था। रात करीब 10.00 बजे गांव के दो युवक बाइक मोटरसाइकिल से जफराबाद बाजार से गांव की तरफ जा रहे थे। अचानक उनकी नजर अजगर पर पड़ी। सूचना पर गांव के तमाम लोग मौके पर मौजूद हो गए। वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क नहीं होने पर गांववालों ने इसकी सूचना डायल-100 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के एक अधिकारी को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से विशाल अजगर को किसी तरह पकड़ा गया।