महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों ने निकाली पदयात्रा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बरसठी ब्लाक में भाजप
जागरण संवाददाता, बरसठी (जौनपुर) : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बरसठी ब्लाक में भाजपा भगाओ देश बचाओ के तहत पदयात्रा की। कार्यकर्ता सरसरा से कार्यक्रम की शुरुआत कर पैदल मियांचक पहुंचे। वहां लोगों को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के कोआर्डिनेटर डाक्टर आरसी पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। मध्यम वर्गीय परिवार महंगाई की मार से त्रस्त है। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस इतना महंगा हो गया है कि लोग परेशान हैं। पूर्व प्रमुख देवेंद्र सिंह ने कहा कि इस सरकार में खाद्य पदार्थ इतना महंगा हो गया है कि लोगों की रसोई का स्वाद बिगड़ गया है। पदयात्रा मंजू बेनवंशी के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें सुनील यादव, तालुकदार दुबे, नरेंद्र बहादुर सिंह, महेंद्र बेनवंशी, विमल दुबे, सीता देवी, मनीषा देवी, विमला देवी, सुनीता, अनीता आदि शामिल रहीं।