पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रहे मुकदमें व कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तार के बाद गुरुवार को शहर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद के नेतृत्व में पुलिसिया के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम किया। शहर में बाइक रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया तो जिला कार्यालय पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
जागरण संवाददाता, जौनपुर : प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रहे मुकदमे व कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तार के विरोध में गुरुवार को शहर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद के नेतृत्व में पुलिस के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम किया। शहर में बाइक रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया तो जिला कार्यालय पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि प्रदेश सरकार के तानाशाही रवैया के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं व नेताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है। यह बेहद अफसोसजनक है। एक तरफ देश कोरोना जैसी महामारी का दंश झेल रहा है तो दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान हैं लेकिन केंद्र की मोदी सरकार इनकी कीमतों में जनता को राहत देने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का जिस तरह से प्रदेश सरकार के द्वारा लगातार शोषण किया जा रहा है वह निदनीय है। हम कार्यकर्ता सरकार के आगे न झुके हैं न झुकेंगे। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, विशाल सिंह, मुफ्ती हाशिम मेंहदी, रिया•ा अहमद, मो.आरिफ, शिखर द्विवेदी, जय मंगल यादव, कलंदर बिद, शाहनवा•ा खान, प्रमोद यादव, लाल प्रताप सिंह, •ाुल्फी खान आदि मौजूद रहे।