Move to Jagran APP

बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष- कृषि कानून से छिन जाएगा किसानों का मालिकाना हक

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सोमवार को संगठन सृजन व किसान सम्मेलन में शामिल हुए। कहा कि नए कृषि कानून से किसानों का मालिकाना हक छिन जाएगा। इस कानून से पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। देश का अन्नदाता इस सरकार से बेहद दुखी है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 11:04 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 11:04 PM (IST)
बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष- कृषि कानून से छिन जाएगा किसानों का मालिकाना हक
बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष- कृषि कानून से छिन जाएगा किसानों का मालिकाना हक

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सोमवार को संगठन सृजन व किसान सम्मेलन में शामिल हुए। कहा कि नए कृषि कानून से किसानों का मालिकाना हक छिन जाएगा। इस कानून से पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। देश का अन्नदाता इस सरकार से बेहद दुखी है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि देश का गांव, खेत-खलिहान, अन्नदाता मजबूत होगा तभी देश भी मजबूत होगा। कृषि आंदोलन में काले कानून के खिलाफ 123 किसान शहादत दे चुके हैं, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं है। कहा कि इस किसान कानून का विरोध जारी रहेगा चाहे जितनी बार हमें जेल जाना पड़े। कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने जोर दिया है। पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि वर्तमान सरकार के खिलाफ जो भी बोलता है उसे जेल जाना होता है। एआइएमआइएम के चीफ ओवैसी तेलंगाना में महज 11 सीटों पर चुनाव लड़ते हैं और यूपी में सभी जगहों पर लड़ने की बात कर रहे हैं। यह भाजपा की डमी पार्टी के रूप में लगे हैं। अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी चौहान ने कहा कि किसान जब भूखे मर रहे थे, इंदिरा गांधी ने उन्हें उबारा था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार की रात जौनपुर पहुंचे। रात में डाक बंगले में विश्राम के बाद सुबह उन्होंने अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद के सुख्खीपुर स्थित आवास पर कार्यकताओं को संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता देवब्रत मिश्र, जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ल, डा. राकेश उपाध्याय, सुरेंद्र वीर विक्रम बहादुर सिंह, विकास तिवारी, पंकज सोनकर आदि मौजूद रहे। संचालन सत्यवीर सिंह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.