पराली से जैविक खाद बनाने की दी जानकारी
जागरण संवाददाता मछलीशहर (जौनपुर) किसानों को जानकार और जागरूक बनाने के उद्देश्य से कृ
जागरण संवाददाता, मछलीशहर (जौनपुर): किसानों को जानकार और जागरूक बनाने के उद्देश्य से कृषि विभाग के तत्वावधान में राजकीय कृषि गोदाम दाउदपुर परिसर में शनिवार को रबी कृषि निवेश मेला व किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें डिप्टी पीडी आत्मा डाक्टर रमेश यादव ने किसानों को कम लागत में बेहतर पैदावार के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से खेतों में पराली न जलाने व डी कंपोज के माध्यम से उसे कंपोस्ट खाद बनाने व जैविक खाद के प्रयोग पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। कहा कि यदि प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होती है तो बीमित किसान 72 घंटे के तहत टोल फ्री नंबर 18002660700 या 18008896868 पर सूचना अनिवार्य रूप से दें। किसानों को बीटीएम प्रमोद उपाध्याय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश मिश्र व संचालन बीज गोदाम प्रभारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया।
इस दौरान एडीओ एजी नबाब अली, उमा कांत यादव, दयाशंकर शुक्ल, कमलेश यादव सहित तमाम किसान मौजूद रहे।