रेलवे ओवरब्रिज के प्रस्ताव पर सीएम ने जताई सहमति
राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने मंच से सीएम के समक्ष मुंगराबादशाहपुर कस्बे की सबसे बड़ी समस्या मुंगराबादशाहपुर रेलवे क्रासिग पर जाम को बताया। बताया कि अगर रेलवे क्रासिग पर ओवरब्रिज बना दिया जाए तो इसका समाधान हो जाएगा। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विस्तारीकरण की भी मांग की।
जागरण संवाददाता, जौनपुर : राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने मंच से सीएम के समक्ष मुंगराबादशाहपुर कस्बे की सबसे बड़ी समस्या मुंगराबादशाहपुर रेलवे क्रासिग पर जाम को बताया। बताया कि अगर रेलवे क्रासिग पर ओवरब्रिज बना दिया जाए तो इसका समाधान हो जाएगा। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विस्तारीकरण की भी मांग की। सीएम ने मंच संभालते हुए कहा कि अगर आप सभी 2017 में सीमा द्विवेदी को विधायक बना दिए होते तो कब का फ्लाईओवर बन गया होता। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विस्तारीकरण का काम चल रहा है, इसी वर्ष यहां कार्य हो जाएगा। इस बाबत राज्यसभा सदस्य ने बताया कि सीएम ने रेलवे ओवरब्रिज के लिए सहमति दे दी है। मुंगराबादशाहपुर को जिला बनाने की हुई मांग
मुंगराबादशाहपुर को जिला बनाने के लिए जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। मोर्चा के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, संरक्षक शीतला प्रसाद मिश्र ने बताया कि ज्ञापन के साथ जिला बनाने के लिए प्रस्तावित मानचित्र भी संलग्न किया है। बनाए जाने वाले जिले का नाम मुंगराबादशाहपुर के स्थान पर महंत अवैद्यनाथ नगर रखने की भी मांग की। अज्जू ने किया प्रतिमा भेंट
भाजपा नेता अजय शंकर दुबे अज्जू ने मंच पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। उनके मंच पर चढ़ते ही समर्थकों ने जयकारे लगाना शुरू कर दिया। 115 परियोजनाओं का लोकार्पण व 44 परियोजनाओं का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने विधानसभा मछलीशहर की 787 लाख की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण, मुंगराबादशाहपुर में 1,039 लाख की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण व बदलापुर में 697 लाख की 42 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस प्रकार कुल 115 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा विधानसभा मछलीशहर में 3,877 लाख की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास, मुंगराबादशाहपुर में 4,449 लाख की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास व बदलापुर में 8,091 लाख की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार कुल 44 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। सीएम ने इन्हें दिया प्रमाण पत्र
सीएम ने विभिन्न विभागों के लाभार्थियों अवधेश प्रताप सिंह, चंद्रमणि तिवारी, सुधा देवी, शिव देवी, राधा सरोज, अंश, राजकुमार, गया प्रसाद सरोज, रानी जायसवाल, फूलचंद्र, शिवपूजन, शोभा, रमेश कुमार जायसवाल, सवारी देवी, बिदु देवी, वंशराजी, संजू देवी को योजना के लाभ के लिए स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। नहीं हुआ कोरोना गाइडलाइन का पालन, दिखी अव्यवस्था
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हुआ। न तो शारीरिक दूरी का पालन हुआ और न मास्क दिखा। भीड़ से मैदान भरा रहा। कार्यक्रम के मद्देनजर पहले तो मैदान छोटा चुना गया। इसके साथ ही प्रवेश व निकासी के लिए दो ही द्वार थे। जिससे प्रवेश के साथ निकासी के समय भगदड़ की स्थिति हो गई। संचालनकर्ता के कहने पर जुटी भीड़ को अचानक बैरिकेडिग को अंदर आने से भगदड़ वाली स्थिति हो गई। पत्रकार दीर्घा भी छोटा रहा। हद तो तब हो गई जब कार्यकर्ताओं को निकासी के समय कालेज की दूसरी मंजिल से जलपान के लिए पालीथिन में भरकर खाद्य सामग्री फेंकी जाने लगी। जब कार्यकर्ताओं ने खोला तो छोटा पैकेट बिस्किट, दो केला व एक पाउच पानी था। इस दौरान पूरी तरह से भगदड़ की स्थिति बन गई।